जरुरी जानकारी | सेबी ने केआरए नियम अधिसूचित किए, केवाईसी का सत्यापन अनिवार्य होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) पंजीकरण एजेंसियों (केआरए) के लिए नए नियमों को अधिसूचित किया है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) पंजीकरण एजेंसियों (केआरए) के लिए नए नियमों को अधिसूचित किया है।

नए नियमों के तहत पंजीकृत मध्यस्थों (आरआई) द्वारा उनके ‘सिस्टम’ पर डाले गए केवाईसी रिकॉर्ड का केआरए को स्वतंत्र तरीके से सत्यापन करना होगा। यह अनिवार्य होगा।

सेबी ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा कि इस तरह की एजेंसियों को ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड के संबंध में अपलोड/संशोधन/डाउनलोड का ऑडिट सत्यापन बनाए रखना होगा।

इसके अलावा पंजीकृत मध्यस्थ को केआरए के साथ अपने सिस्टम को एकीकृत करना होगा ताकि केवाईसी दस्तावेजों को निर्बाध रूप से स्थानांतरित किया जा सके।

अधिसूचना के अनुसार, अब केआरए के नियंत्रण हित में किसी बदलाव के लिए सेबी की पूर्व स्वीकृति लेना जरूरी होगा।

नियामक ने कहा, ‘‘केआरए मध्यस्थ द्वारा अपने ‘सिस्टम’ पर अपलोड किए गए केवाईसी रिकॉर्ड का स्वतंत्र सत्यापन करेगा। इसे सेबी द्वारा निर्धारित्र मानदंडों के अनुरूप सत्यापित किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी