जरुरी जानकारी | सेबी ने विनियमित इकाइयों के लिए नया साइबर सुरक्षा ढांचा जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक नया साइबर सुरक्षा ढांचा जारी किया जिसमें सभी विनियमित इकाइयों के लिए उचित सुरक्षा निगरानी तंत्र को जरूरी बना दिया गया है। नए मानदंड अगले साल जनवरी से क्रमिक तरीके से लागू किए जाएंगे।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक नया साइबर सुरक्षा ढांचा जारी किया जिसमें सभी विनियमित इकाइयों के लिए उचित सुरक्षा निगरानी तंत्र को जरूरी बना दिया गया है। नए मानदंड अगले साल जनवरी से क्रमिक तरीके से लागू किए जाएंगे।

इसके साथ ही बाजार अवसंरचना संस्थानों और पात्र विनियमित इकाइयों के लिए एक साइबर क्षमता सूचकांक (सीसीआई) भी लाया जाएगा। इससे नियमित आधार पर साइबर सुरक्षा परिपक्वता और जुझारूपन की निगरानी और आकलन किया जा सकेगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने साइबर सुरक्षा और साइबर जुझारूपन ढांचे को हितधारकों के साथ परामर्श के बाद तैयार किया है। यह ऐसे समय में आया है जब साइबर हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सेबी की तरफ से जारी परिपत्र के मुताबिक, नया साइबर सुरक्षा ढांचा विनियमित इकाइयों के लिए सेबी के मौजूदा साइबर सुरक्षा परिपत्रों और दिशानिर्देशों का स्थान लेगा।

इस ढांचे को दो चरणों में लागू किया जाएगा। निकायों के एक समूह को एक जनवरी, 2025 तक इसका अनुपालन करना होगा जबकि दूसरे समूह के लिए यह समयसीमा एक अप्रैल, 2025 है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज