जरुरी जानकारी | सेबी ने ईडायनामिक्स सोल्यूशंस, चार लोगों पर 1.8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को प्रतिभूति बाजार नियमों के उल्लंघन को लेकर ईडायनामिक्स सोल्यूशंस लि. (ईडीएसएल) और चार लोगों पर 1.8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को प्रतिभूति बाजार नियमों के उल्लंघन को लेकर ईडायनामिक्स सोल्यूशंस लि. (ईडीएसएल) और चार लोगों पर 1.8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

नियामक ने सितंबर 2017 में कंपनी के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था और शेयर बाजार बीएसई से ईडायनामिक्स का फोरेंसिक ऑडिट करने को लेकर एक स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने को कहा था ताकि कंपनी की वित्तीय स्थिति और लोगों से जुटाये गये कोष के अंतिम रूप से उपयोग का पता लगाया जा सके।

सेबी ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि फोरेंसिंग ऑडिटर और बीएसई के कई पत्राचार के बावजूद ईडीएसएल फोरेंसिक ऑडिट को लेकर जरूरी सूचना देने में नाकाम रहा।

साथ ही कंपनी ने 37 करोड़ रुपये को लेकर बही-खातों में गलत जानकारी दी।

सेबी के अनुसार बही-खाते में गलत जानकरी देकर ईडीएसएन ने धाखोधड़ी का काम किया है।

नियामक ने यह भी कहा कि उस समय कंपनी के निदेशक रहे चार लोगों... भरत गुप्ता, विनोद कुमार, अनीता गुप्ता और विकास सैनी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी