जरुरी जानकारी | चार कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए सेबी की हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, जेएनके इंडिया, एक्जिकॉम टेली सिस्टम्स और एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, जेएनके इंडिया, एक्जिकॉम टेली सिस्टम्स और एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने स्टालियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स के आईपीओ दस्तावेजों को लौटा दिया है।

सेबी के पास 19 जनवरी तक आईपीओ दस्तावेजों की स्थिति के अनुसार नियामक ने चार कंपनियों को शुरुआती शेयर बिक्री की मंजूरी दी है।

सेबी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन कंपनियों ने आईपीओ दस्तावेज जून से अक्टूबर के बीच जमा कराए हैं। इन कंपनियों को मंजूरी पत्र 16-19 जनवरी के बीच मिले।

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के दस्तावेजों के अनुसार, इसके आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि इसमें 85.57 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी होगी।

एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की स्थापना 2018 में प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी ने की थी।

जेएनके इंडिया के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 84.21 लाख इक्विटी शेयर का ओएफएस होगा।

उदयपुर की एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लिमिटेड के आईपीओ में 1.1 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री होगी। इसमें कोई ओएफएस नहीं होगा।

एक्जिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें 74 लाख इक्विटी शेयरों का ओएफएस होगा।

कंपनी में 71.45 प्रतिशत हिस्सेदारी नेक्स्टवेब कम्युनिकेशंस की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\