जरुरी जानकारी | सेबी ने साइबर सुरक्षा ढांचे के अनुपालन की समयसीमा बढ़ाई, स्पष्टीकरण जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने विनियमित संस्थाओं के लिए अपने साइबर सुरक्षा एवं साइबर जुझारूपन ढांचे पर मंगलवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए नियामकीय छूट देने और चुनिंदा श्रेणियों के लिए अनुपालन समयसीमा बढ़ाने की बात कही।

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर बाजार नियामक सेबी ने विनियमित संस्थाओं के लिए अपने साइबर सुरक्षा एवं साइबर जुझारूपन ढांचे पर मंगलवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए नियामकीय छूट देने और चुनिंदा श्रेणियों के लिए अनुपालन समयसीमा बढ़ाने की बात कही।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस साल अगस्त में पेश किए गए साइबर सुरक्षा प्रारूप को लेकर हितधारकों की तरफ से उठाए गए सवालों पर गौर करने के बाद यह स्पष्टीकरण जारी किया है।

यह ढांचा यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है कि सेबी के दायरे में आने वाली इकाइयां मजबूत साइबर सुरक्षा ढांचा बनाए रखें, साइबर मजबूती के समुचित उपायों से लैस रहें और साइबर खतरों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें और उनसे निपट सकें।

सेबी ने एक परिपत्र में कहा, "ढांचे के तहत एक जनवरी, 2025 से प्रभावी होने वाली अनुपालन शर्तों से 31 मार्च, 2025 तक नियामकीय छूट दी जाती है। इस दौरान संस्थाओं को गैर-अनुपालन के लिए दंड का सामना नहीं करना पड़ेगा, बशर्ते वे ढांचे को लागू करने में प्रगति दिखाएं।"

इसके अलावा संबंधित पक्षों से मिले सुझावों के अनुरूप केवाईसी पंजीकरण एजेंसियों और डिपॉजिटरी प्रतिभागियों के लिए अनुपालन की समयसीमा एक अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दी गई है।

हालांकि आंकड़ों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित रखने से संबंधित दिशानिर्देशों को आगे के परामर्श के लिए रोक दिया गया है। बाजार नियामक ने कहा कि आंकड़ा सुरक्षा मानक के रूप में उल्लेखित इन प्रावधानों को बाद में अधिसूचित किया जाएगा।

नियामक ने कहा कि साइबर सुरक्षा एवं साइबर मजबूती ढांचे का उद्देश्य विनियमित संस्थाओं के जुझारूपन को बढ़ाना है ताकि वे साइबर घटनाओं का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें और उनसे उबर सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज