जरुरी जानकारी | सेबी ने पारदर्शिता, शिकायत निवारण को बढ़ावा देने के लिए निवेशक चार्टर में बदलाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को निवेशक सुरक्षा, बाजार पारदर्शिता और निवेशकों के बीच भरोसा तथा विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक नया निवेशक चार्टर जारी किया।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को निवेशक सुरक्षा, बाजार पारदर्शिता और निवेशकों के बीच भरोसा तथा विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक नया निवेशक चार्टर जारी किया।

सुधार किए गए चार्टर में निवेशक की जानकारी की गोपनीयता सुनिश्चित करने और प्रतिभूति बाजार से संबंधित उत्पादों या सेवाओं से उचित शर्तों पर बाहर निकलने का अधिकार प्रदान करने पर जोर दिया गया है।

बाजार नियामक ने एक बयान में कहा, ‘‘इसके अलावा, सेबी ने स्कोर 2.0 और स्मार्ट ऑनलाइन विवाद समाधान के शुभारंभ के साथ शिकायत निवारण तंत्र और वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को मजबूत किया है।’’

स्कोर 2.0 में, निवेशक शिकायतों को सीधे सेबी पंजीकृत मध्यस्थों या विनियमित संस्थाओं और नामित निकायों के साथ पहले स्तर की समीक्षा के लिए लिया जाता है, जिसमें बाजार नियामक दूसरे स्तर की समीक्षा के चरण में सभी शिकायतों को लेता है।

स्मार्ट ओडीआर पोर्टल भारतीय प्रतिभूति बाजार में उत्पन्न होने वाले विवादों के समाधान के लिए ऑनलाइन सुलह और ऑनलाइन मध्यस्थता की सुविधा प्रदान करता है।

संशोधित चार्टर का उद्देश्य निवेशकों को बाजार निवेश से जुड़े जोखिमों को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम बनाना है, साथ ही समय पर और कुशल तरीके से उनके साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करना है।

सुधार किये गये चार्टर में निवेशकों के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं का भी विवरण दिया गया है, जैसे कि लेन-देन के रिकॉर्ड को बनाए रखना, निवेश से जुड़े जोखिमों और शुल्कों को जानना और शिकायत निवारण तंत्र से खुद को परिचित करना आदि।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज