जरुरी जानकारी | सेबी ने फ्रंट रनिंग के आरोप में छह फर्मों पर लगाई रोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘फ्रंट रनिंग’ कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में बानहेम स्टॉक ब्रोकिंग और निंजा सिक्योरिटीज समेत छह फर्मों को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।
नयी दिल्ली, 29 मार्च भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘फ्रंट रनिंग’ कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में बानहेम स्टॉक ब्रोकिंग और निंजा सिक्योरिटीज समेत छह फर्मों को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।
सेबी की तरफ से प्रतिबंधित किए गए अन्य लोगों में कौशल चंदराणा, मनीष मेहता, कश्मीरा मेहता एवं सुमतिलाल मेहता शामिल हैं।
बाजार नियामक ने एन्विल वेल्थ मैनेजमेंट के शेयर कारोबार में फ्रंट रनिंग (अग्रिम सूचना के आधार पर खरीद-बिक्री) में संलिप्त रहने के आरोप में इनपर कार्रवाई की है। इसके साथ गलत तरीके से कमाये गए 2.23 करोड़ रुपये को जब्त भी कर लिया गया है।
सेबी ने मंगलवार को अपने अंतरिम आदेश में कहा कि गलत ढंग से अर्जित राशि जमा न किए जाने तक इन फर्मों को अपनी कोई भी परिसंपत्ति या शेयर न बेचने को भी कहा है।
सेबी ने अपनी जांच में पाया कि निंजा और बानहेम ने पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा प्रदाता एन्विल वेल्थ मैनेजमेंट की तरफ से जारी लंबित निर्देश के पहले ही कई शेयरों में खरीद-फरोख्त की।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

