एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेबी ने अनाधिकृत सेवा प्रदान करने को लेकर जीजे एडवाइजरी, प्रॉफिट आइडियाज एडवाइजरी पर लगाया प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों को अनाधिकृत पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने को लेकर जीजे एडवाइजरी सर्विस, प्रॉफिट आइडियाज एडवाइजरी सर्विस और उनके प्रॉपराइटरों को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

जरुरी जानकारी | सेबी ने अनाधिकृत सेवा प्रदान करने को लेकर जीजे एडवाइजरी, प्रॉफिट आइडियाज एडवाइजरी पर लगाया प्रतिबंध

नयी दिल्ली, छह जनवरी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों को अनाधिकृत पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने को लेकर जीजे एडवाइजरी सर्विस, प्रॉफिट आइडियाज एडवाइजरी सर्विस और उनके प्रॉपराइटरों को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

इसके अलावा, उन्हें अगले आदेश तक पोर्टफोलियो मैनेजर के रूप में कार्य करने से भी प्रतिबंधित किया गया है।

सेबी को इन निकायों के खिलाफ शिकायत मिली थी कि ये अपंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं में लिप्त हैं। सेबी ने प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच की और पाया कि ये निकाय नियामक से पंजीकरण प्राप्त किये बिना पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं (पीएमएस) प्रदान कर रही थीं।

अपंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने के आधार पर जीजे एडवाइजरी और प्रॉफिट आइडियाज ने फंड के प्रबंधन और ग्राहकों की प्रतिभूतियों के लिये फीस के रूप में 8.89 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की थी।

सेबी ने सोमवार को एक अंतरिम आदेश में कहा कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होकर उन्होंने पीएमएस विनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इसी के आधार पर सेबी ने जीजे एडवाइजरी सर्विस, इसके मालिक गौरव जैन और प्रॉफिट आइडियाज एडवाइजरी व इसकी प्रोपराइटर पूनम जैन को अगले आदेश तक पोर्टफोलियो मैनेजर के रूप में कार्य करने से रोकने का आदेश जारी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).