जरुरी जानकारी | सेबी की जी लि. के शेयरों में भेदिया कारोबार मामले में 15 इकाइयों पर पाबंदी, 24 करोड़ रुपये जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. के शेयर में भेदिया कारोबार में शामिल होने को लेकर व्यक्तियों समेत 15 इकाइयों पर पूंजी बाजार में कारोबार करने से पाबंदी लगा दी।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. के शेयर में भेदिया कारोबार में शामिल होने को लेकर व्यक्तियों समेत 15 इकाइयों पर पूंजी बाजार में कारोबार करने से पाबंदी लगा दी।

अतंरिम आदेश के अनुसार साथ ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कुछ इकाइयों से गलत तरीके से कमाई गयी 23.84 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली।

नियामक ने पाया कि आपस में जुड़ी या संबंधित इकाइयां नकद और डेरिवेटिव खंड में जी लि. के शेयर खरीद रहे थे। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही का परिणाम आने के बाद उन्होंने शेयर की खरीद-बिक्री कर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया।

सेबी की निगरानी व्यवस्था ने जी लि. के शेयरों में वित्तीय परिणाम की घोषणा के आसपास शेयर में संदिग्ध लेन-देन का पता लगाया था। परिणाम की घोषणा कारोबार समाप्त होने के बाद 18 अगस्त, 2020 को की गयी थी।

कंपनी ने लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की थी। इससे उसके शेयर 19 अगस्त, 2020 को 13 प्रतिशत चढ़े थे।

सोशल मीडिया, कॉल डाटा रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट विश्लेषण के आधार पर सेबी की जांच से पता चला कि जी लि. में नियमों के उल्लंघन के समय वित्तीय नियोजन और विश्लेषण, रणनीति तथा निवेशक संबंधों के प्रमुख बीजल शाह ने प्रथम दृष्ट्या उल्लंघन के समय, अप्रकाशित संवेदनशील सूचना (यूपीएसआई) यूबीएस इंडिया के पूर्व निदेशक गोपाल रितोलिया और क्रेडिट सुइस के पूर्व निदेशक जतिन और वर्तमान में फर्स्ट वॉयजर्स एडवाइजर्स के निदेशक जतिन चावल को उपलब्ध करायी।

उसके बाद सूचना को जतिन चावला ने इस अप्रकाशित गोपनीय सूचना को अमित भंवरलाल जाजू को दिया। जाजू ने वह सूचना मनीष कुमार जाजू को दी। अमित और मनीष ने सूचना के बाद जी के शेयरों में काफी बड़ी खरीदारी कर दी। परिवार के कई सदस्यों के खातों का इसमें इसतेमाल किया गया।

जिन 15 इकाइयों पर पाबंदी लगायी है, वे हैं...बिजल शाह, गोपाल रितोलिया, जतिन चावला, अमित भंवरलाल जाजू, मनीष कुमार जाजू, गोमती देवी रितोलिया, दलजीत गुरुचरण चावला, मोनिका लखोटिया, पुष्पादेवी जाजू, भवरलाल रामनिवास जाजू, भवरलाल जाजू (हिंदु अविभाजित परिवार -एचयूएफ), रितेश कुमार, कमल किशोर, सक्सेसश्योर पार्टनर, यश अनिल जाजू और विमला सोमानी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\