जरुरी जानकारी | सेबी ने इनविट, रीट को यूनिटधारकों की बैठकें वीडियो कंफ्रेन्सिंग से कराने की अनुमति दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को इनविट (इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) और रीट (रीयल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) को यूनिटधारकों की बैठक वीडियो कांफ्रेन्स और अन्य श्रव्य- दृश्य माध्यमों के जरिये कराने की अनुमति दे दी।
नयी दिल्ली, 22 जून पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को इनविट (इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) और रीट (रीयल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) को यूनिटधारकों की बैठक वीडियो कांफ्रेन्स और अन्य श्रव्य- दृश्य माध्यमों के जरिये कराने की अनुमति दे दी।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि इस साल यूनिटधारकों की सालाना बैठक के लिये वीडियो कांफ्रेन्सिंग और अन्य श्रव्य-दृश्य माध्यम उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है तगड़ी सैलरी, फटाफट करें अप्लाई.
वहीं यूनिटधारकों की सालाना बैठक के अलावा अन्य बैठकों के लिये यह सुविधा 30 सितंबर 2020 तक के लिये उपलब्ध होगी।
वीडियो कांफ्रेन्सिंग या श्रव्य-दृश्य माध्यमों से होने वाली बैठकें सेबी द्वारा निर्धारित तय मानदंडों के तहत होनी चाहिए।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
इसके तहत अन्य बातों के अलावा बैठक का रिकार्ड किया गया पूरा ब्यूरो इनविट या रीट के निवेश प्रबंधक के पास सुरक्षित रखा जाएगा।
बैठक के बाद यथाशीघ्र रीट और इनविट को बैठक का पूरा ब्योरा अपनी वेबसाइट पर डालना होगा।
सेबी के अनुसार बैठक से पहले ‘रिमोट-ईवोटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जानी चाहिए।
रीट और इनविट नियमनों के तहत सभी यूनिटधारकों की साल में कम-से-कम एक सालाना बैठक की व्यवस्था की गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)