देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे आतंकवादियों को ढूंढने के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी तलाश अभियान जारी है।
जम्मू, सात अगस्त जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे आतंकवादियों को ढूंढने के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी तलाश अभियान जारी है।
अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तलाश अभियान के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि बसंतगढ़ के पाथी नाला खानेड़ इलाके में पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां मंगलवार की देर रात आतंकवादियों का एक समूह दिखाई दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी अभी भी जंगल में छिपे हैं और उन्हें मार गिराने के उद्देश्य से सुबह घेराबंदी बढ़ाने के लिए और अधिक सुरक्षा बलों को भेजा गया।
इस बीच, दो आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के कालाकोट इलाके में दियार गाला जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आतंकवादी घायल हो गया है।
उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी गुंडा गांव में सुरक्षा बलों के साथ हाल ही में हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था, लेकिन वह भाग निकला था।
अधिकारियों ने बताया कि दियार गाला में देखे गए दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

