देश की खबरें | अरुणाचल में दो लापता सैनिकों की तलाश जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के अग्रिम इलाकों में 28 मई को लापता हुए दो जवानों को खोजने के लिए भारतीय सेना द्वारा व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर, 12 जून अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के अग्रिम इलाकों में 28 मई को लापता हुए दो जवानों को खोजने के लिए भारतीय सेना द्वारा व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमरिंदर सिंह वालिया ने एक बयान में कहा कि माना जा रहा है कि अग्रिम चौकी पर तैनात नायक प्रकाश सिंह और लांस नायक हरेंद्र सिंह गलती से नदी में गिर गए थे।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान में टोही विमानों और खोजी कुत्तों के इस्तेमाल बावजूद, उनका पता नहीं लगाया जा सका।
उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से तलाश अभियान जारी है।
सेना ने घटना की जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का गठन किया है।
प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड के रहने वाले दोनों सैनिकों के परिवारों को नियमित रूप से स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)