देश की खबरें | पाकिस्तान के साथ निर्बाध वार्ता संभव नहीं: शशि थरूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमले और 2016 के पठानकोट आतंकवादी हमलों को ‘‘विश्वासघात’’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ इस समय निर्बाध वार्ता संभव नहीं है, क्योंकि कोई इस तरह बात नहीं कर सकता कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमले और 2016 के पठानकोट आतंकवादी हमलों को ‘‘विश्वासघात’’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ इस समय निर्बाध वार्ता संभव नहीं है, क्योंकि कोई इस तरह बात नहीं कर सकता कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।

बहरहाल, थरूर ने लोगों के बीच आपसी संबंधों की वकालत की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘‘बात न करना भी नीति नहीं है।’’

यहां ‘फोरेन कारेस्पोंडेंट क्लब’ (एफसीसी) में आयोजित एक संवाद के दौरान भारत-पाकिस्तान संबंधों पर एक सवाल के जवाब में थरूर ने कहा कि वह अपने जीवन के अधिकांश समय शांति के पक्षधर रहे हैं, ‘‘लेकिन मुझे भी लगता है कि वास्तविकता ने मुझे ठगा है।’’

थरूर ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में विदेश मंत्री से सहमत हूं कि निर्बाध बातचीत संभव नहीं है क्योंकि आप प्रतिक्रिया देने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। उदाहरण के लिए, जब 26/11 (मुंबई) हमला हुआ, तब हम बातचीत की प्रक्रिया में थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप इस तरह से बातचीत जारी नहीं रख सकते जैसे कि कुछ हुआ ही न हो।’’

थरूर ने साथ ही कहा कि जिस तरह से अमेरिका से भारतीयों के एक समूह को वापस भेजा गया, उससे स्वाभाविक रूप से भारत में काफी चिंता, आक्रोश और गुस्सा पैदा हुआ है तथा नयी दिल्ली को इस बारे में वाशिंगटन को ‘‘संवेदनशीलता से’’ संदेश देना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now