एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | समुद्री खाद्य निर्यात 4.3 प्रतिशत बढ़कर आठ अरब डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रशीतित झींगे के निर्यात में उछाल के कारण भारत से समुद्री खाद्य वस्तुओं का निर्यात वर्ष 2022-23 में 4.31 प्रतिशत बढ़कर 8.09 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | समुद्री खाद्य निर्यात 4.3 प्रतिशत बढ़कर आठ अरब डॉलर पर पहुंचा

नयी दिल्ली, 14 जून प्रशीतित झींगे के निर्यात में उछाल के कारण भारत से समुद्री खाद्य वस्तुओं का निर्यात वर्ष 2022-23 में 4.31 प्रतिशत बढ़कर 8.09 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मात्रा के संदर्भ में समुद्रा खाद्य उत्पादों का निर्यात पिछले वित्तवर्ष में बढ़कर 17,35,286 टन हो गया, जो वर्ष 2021-22 में 13,69,264 टन था।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रशीतित (फ्रोजन) झींगा मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से समुद्री खाद्य निर्यात में सबसे अहम रहा जबकि अमेरिका और चीन भारत के समुद्री खाद्य के प्रमुख आयातक बन गए।’’

प्रशीतित झींगे का निर्यात वर्ष 2022-23 में बढ़कर 5.48 अरब डॉलर का हो गया। यह मात्रा के संदर्भ में भारत के कुल समुद्री खाद्य निर्यात का लगभग 41 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका प्रशीतित झींगे का सबसे बड़ा बाजार है। इसके बाद चीन, यूरोपीय संघ, दक्षिण पूर्व एशिया, जापान और मध्य पूर्व का स्थान है।

निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज करने वाले अन्य क्षेत्रों में ब्लैक टाइगर, झींगा, जमी हुई मछली, जमा हुआ ऑक्टोपस, डिब्बाबंद उत्पाद और जमा हुआ लॉबस्टर शामिल हैं।

इसके मुताबिक, अमेरिका पिछले वित्त वर्ष में 263 अरब डॉलर के आयात के साथ मूल्य के संदर्भ में भारतीय समुद्री भोजन का प्रमुख आयातक बना रहा। वहीं चीन दूसरे सबसे बड़े समुद्री खाद्य निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).