जरुरी जानकारी | एसईए की मुंबई-तूतीकोरिन बंदरगाह के जरिये सोयामील आयात की अनुमति देने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसईए ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह से 12 लाख टन जीएम सोयामील के आयात की अनुमति दी है। संगठन की मांग है कि मुंबई बंदरगाह न्यास और तूतीकोरिन बंदरगाह के जरिये भी आयात की अनुमति दी जानी चाहिए, जहां बड़े मालवाहक जहाज आ सकते हैं।

एसईए ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह से 12 लाख टन जीएम सोयामील के आयात की अनुमति दी है। संगठन की मांग है कि मुंबई बंदरगाह न्यास और तूतीकोरिन बंदरगाह के जरिये भी आयात की अनुमति दी जानी चाहिए, जहां बड़े मालवाहक जहाज आ सकते हैं।

सरकार ने वर्तमान में सोयामील आयात के जहाजों और कंटेनरों को केवल महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह पर लदान- उतारने की अनुमति दी हुई है।

एसईए ने एक बयान में कहा, ‘‘न्हावा शेवा बंदरगाह केवल कंटेनर के जरिये ढुलाई वाले मालवाहक जहाजों के लिये उपयुक्त है। लेकिन दुनियाभर में कंटेनर के जरिये माल ढुलाई के मौजूदा परिवेश को देखते हुये हमारा मानना है कि इस बंदरगाह पर कंटरेनर में मुश्किल ही सोयामील आयेगा।’’

निकाय ने कहा कि इस संबंध में वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान और विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) अमित यादव को भी एक ज्ञापन दिया गया है।

उसने कहा कि न्हावा शेवा बंदरगाह ने बहुत लंबे समय से थोक में माल लाने वाले जहाजों से माल का लदान- उतरान नहीं किया है और यहां इस तरह के थोक माल परिवहन के जहाजों के बुनियादी ढांचा भी उपलब्ध नहीं है।

इन्हीं परेशानियों को लेकर एसईए ने सरकार से मुंबई बंदरगाह ट्रस्ट को भी सोयामील के आयात के लिये शामिल करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही संगठन ने तूतीकोरिन बंदरगाह में भी सोयामीन के आयात की अनुमति दिये जाने का अनुरोध किया है।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी