देश की खबरें | मुंब्रा में पुलिस की मंजूरी के बगैर प्रदर्शन करने पर एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले के मुंब्रा में एक मस्जिद के बाहर चार मार्च को अनधिकृत रूप से विरोध प्रदर्शन करने एवं इलाके में यातायात प्रभावित करने पर ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), छह मार्च ठाणे जिले के मुंब्रा में एक मस्जिद के बाहर चार मार्च को अनधिकृत रूप से विरोध प्रदर्शन करने एवं इलाके में यातायात प्रभावित करने पर ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंब्रा थाने के अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 50 पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिनमें से छह की पहचान कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि एसडीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के फैजी की गिरफ्तारी के खिलाफ दारुलफला मस्जिद के बाहर भीड़ प्रदर्शन कर रही थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन पर (आरोपियों पर) भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा, गलत तरीके से रोकने और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।’’

इस बीच, मुंब्रा में कुछ सरकारी एजेंसियों के कर्मियों द्वारा एसडीपीआई कार्यालय में तलाशी अभियान चलाये जाने का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

मुंब्रा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने पुष्टि की कि एसडीपीआई कार्यालय में एजेंसियों द्वारा ‘कुछ कार्रवाई’ की जा रही थी। हालांकि उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\