देश की खबरें | धर्म परिवर्तन के बाद एससी/एसटी को नहीं मिलना चाहिए आरक्षण का लाभ : विहिप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने ईसाई धर्म अपनाने वाले अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) हिन्दुओं को पहले मिल रहे आरक्षण का लाभ धर्मपरिवर्तन के बाद ना मिले यह सुनिश्चित करने की मांग बुधवार को केन्द्र सरकार से की है।
जयपुर, 19 अक्टूबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने ईसाई धर्म अपनाने वाले अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) हिन्दुओं को पहले मिल रहे आरक्षण का लाभ धर्मपरिवर्तन के बाद ना मिले यह सुनिश्चित करने की मांग बुधवार को केन्द्र सरकार से की है।
विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि जो लोग धर्मांतरण के बाद ईसाई बन गए हैं, वे अब भी दस्तावेजों में अपने हिंदू नाम और क्रेडेंशियल का उपयोग कर रहे हैं और एससी/एसटी की श्रेणी में आरक्षण का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बंद होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विहिप आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर जन जागरूकता अभियान चलाएगी।
विहिप के प्रवक्ता ने कहा, "केंद्र सरकार को एक योजना बनानी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए एक सर्वेक्षण करना चाहिए कि एससी/एसटी समुदाय के जिन लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है, उन्हें एससी/एसटी श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ ना मिले।’’
विहिप के स्थानीय प्रवक्ता प्रभात शर्मा ने कहा कि ऐसे कई मामले हैं जहां एससी/एसटी समुदाय के लोगों ने ईसाई धर्म अपनाया लिया है लेकिन दस्तावेजों में नाम और अन्य क्रेडेंशियल नहीं बदले और उसके आधार पर उन्हें आरक्षण का लाभ मिल रहा है जो गलत है और इसे रोका जाना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

