Patna Shocker: पटना के एक घर के अंदर दो बच्चों के झुलसे हुए शव बरामद, जांच जारी
पटना के जानीपुर इलाके में एक घर से दो बच्चों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पटना सिटी के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों से कहा कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
पटना, 31 जुलाई : पटना के जानीपुर इलाके में एक घर से दो बच्चों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पटना सिटी के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों से कहा कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि बच्चों की मां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-पटना में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करती है.
सिंह ने कहा, ‘‘घटना बृहस्पतिवार को जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव की है. हमें सूचना मिली कि दो बच्चे अपने घर के अंदर झुलसी हुए अवस्था में मृत पड़े हैं. जिस बिस्तर पर उनके शव मिले, वह भी जला हुआ था. हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.’’ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि घटना घर में आग लगने के कारण हुई. यह भी पढ़ें : Odisha: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर उपहार स्वरूप एक दिन में लगाए जाएंगे 75 लाख पेड़
मृतकों के परिजनों का दावा है कि बच्चों की हत्या की गई है. इस दावे के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं. जांच अधिकारियों की मदद के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की सेवाएं ली गई हैं और श्वान दस्ते की एक टीम भी उनकी मदद कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.’’ एसपी ने कहा, ‘‘बच्चों के परिजनों ने जांच अधिकारियों को बताया कि जिस कमरे में वे मृत पाए गए थे, वह बाहर से बंद था. कमरे की खिड़कियां भी बंद थीं.’’ फुलवारीशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) दीपक कुमार ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पुलिस मृतकों के माता-पिता के बयान भी दर्ज कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

