देश की खबरें | स्कूटी पेड़ से टकराई दो युवकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में एक स्कूटी के एक पेड़ से टकरा जाने की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
कौशांबी, 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में एक स्कूटी के एक पेड़ से टकरा जाने की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात हुयी इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद के सराय अकिल थाना के फकीराबाद निवासी प्रिंस केसरवानी (18) किशन वर्मा (19) तथा अमित रस्तोगी (18) बुधवार की रात स्कूटी से घर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा चौराहे के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे प्रिंस एवं किशन की मौके पर ही मौत हो गई तथा अमित रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है ।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर विधिक कार्यवाही कर रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

