एजेंसी न्यूज

MP में कांग्रेस के लिए सिंधिया कोई चुनौती नहीं: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके पूर्व सहयोगी रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं हैं.

MP में कांग्रेस के लिए सिंधिया कोई चुनौती नहीं: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह

ग्वालियर, 8 मई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि उनके पूर्व सहयोगी रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं हैं. सिंह शनिवार को यहां ग्वालियर चंबल संभाग के कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.

क्या सिंधिया कांग्रेस के लिए एक चुनौती हैं, के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘वह पार्टी के लिए चुनौती नहीं हैं. इस समय सबसे बड़ी चुनौती भाजपा की विचारधारा और उसकी दमनकारी नीतियां हैं... कोई व्यक्ति चुनौती नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन धनबल के कारण वह गिर गई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2023 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है. यह भी पढ़े : इंदौर अग्निकांड: सात लोगों की हत्या का आरोपी ‘सिरफिरा आशिक’ गिरफ्तार

सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, बिजली के बढ़े हुए बिल, किसानों की समस्या और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे मुद्दे होंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने के खिलाफ एक माह के अंदर दतिया में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).