विदेश की खबरें | कोरोना वायरस से निपटने के लिए क्षय रोग, पोलियो टीकों की उपयोगिता पर अध्ययन कर रहे हैं वैज्ञानिक: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के अनुसंधानकर्ता घातक कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्षय रोग और पोलियो टीकों के इस्तेमाल की संभावना के संबंध में अध्ययन कर रहे हैं।

वाशिंगटन, 12 जून अमेरिका के अनुसंधानकर्ता घातक कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्षय रोग और पोलियो टीकों के इस्तेमाल की संभावना के संबंध में अध्ययन कर रहे हैं।

‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ समाचार पत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस बात का पता लगाने के लिए परीक्षण किए जा रहे हैं कि क्या क्षय रोग का टीका कोरोना वायरस के प्रभाव की गति धीमी कर सकता है या नहीं।

यह भी पढ़े | कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने पर पाकिस्तान के PTV न्यूज ने दो पत्रकारों को किया बर्खास्त.

समाचार पत्र ने ‘टेक्सास ए एंड एम हेल्थ साइंस सेंटर’ में रोग प्रतिरोधी क्षमता विज्ञान के प्रोफेसर जेफ्री डी सिरिलो के हवाले से कहा, ‘‘विश्व में यही एकमात्र टीका है जो कोरोना वायरस से निपटने लिए के फिलहाल इस्तेमाल किया जा सकता है।’’

‘जॉन हॉप्किन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर’ के अनुसार इस संक्रमण से दुनियाभर में 75,00,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4,20,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में दुनिया में सर्वाधिक 20 लाख 20 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1,13,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | George Floyd: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में ऐतिहासिक स्मारकों पर हुआ हमला.

दुनियाभर के वैज्ञानिक इस बीमारी के उपचार के लिए टीका या दवाइयां तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

डॉ. सिरिलो बीसीजी के नाम से प्रचलित क्षय रोग के टीके संबंधी परीक्षण का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीसीजी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पहले ही मंजूरी दी है और उसके सुरक्षित इस्तेमाल का पुराना रिकॉर्ड रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों के एक समूह ने कोविड-19 के असर को धीमा करने के लिए पोलियो के टीके का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव रखा है।

समूह ने कहा कि करोड़ों लोगों ने टीबी और पोलियो से बचाव के टीकों का इस्तेमाल किया है और ये कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\