देश की खबरें | वैज्ञानिकों को अरुणाचल प्रदेश में मिली ‘म्यूजिक फ्रॉग’ की नयी प्रजाति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में ‘म्यूजिक फ्रॉग’ की नयी प्रजाति का पता लगाया है।

ईटानगर, 22 नवंबर वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में ‘म्यूजिक फ्रॉग’ की नयी प्रजाति का पता लगाया है।

वैज्ञानिकों ने 15 नवंबर को पत्रिका ‘जूटाक्सा’ में प्रकाशित लेख में दावा किया है कि नया मेंढक निदिराना जाति का है। उनके अनुसार, यह नयी प्रजाति रूपात्मक, आणविक और ध्वनिक साक्ष्यों के आधार पर हुए बदलावों के बारे में बताती है।

वैज्ञानिक बिटुपन बरुआ, वी दीपक और अभिजीत दास ने पिछले वर्ष अगस्त से सितंबर के बीच इस पूर्वोत्तर राज्य के चांगलांग और लोहित जिलों में क्षेत्रीय सर्वेक्षण किया था।

लेख में कहा गया है कि इस दौरान वैज्ञानिकों को छिछले पानी में वनस्पतियों में बीच एक नर मेंढक दिखाई दिया जिसका शरीर सामान्य मेंढक की तुलना में अधिक ‘मजबूत’ था और वह तेज आवाज निकाल रहा था।

लेख के अनुसार, अन्य प्रजातियों की आवाजें पास के दलदली इलाके से सुनाई दीं।

वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने पांच ‘नोआ-दिहिंग म्यूजिक फ्रॉग’ पकड़े हैं जिनमें तीन नर और दो मादा हैं। इस प्रजाति को ‘निदिराना नोआदिहिंग’ भी कहा जाता है।

नई प्रजाति का नाम नोआ-दिहिंग नदी के नाम पर रखा गया है, जो उस स्थान के निकट है जहां यह प्रजाति पाई गई है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि मेंढक का शरीर ‘मजबूत’ है। इनमें नर की लंबाई लगभग 1.8 से 2.3 इंच के बीच वहीं मादा मेंढक की लंबाई लगभग 2.4 से 2.6 इंच के बीच होती है।

वैज्ञानिकों के अनुसार पहली बार इस बात की पुष्टि हुई है कि निदिराना जाति भारत में है, आमतौर पर यह प्रजाति जापान, ताइवान, चीन, वियतनाम, लाओस और थाइलैंड में पाई जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज