देश की खबरें | वैज्ञानिकों ने सेप्सिस के लिये जिम्मेदार रोगजनक जीवाणु की नई प्रजातियों का पता लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सीएसआईआर-सुक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएमटीईसीएच) के साथ मिलकर उन्नत जीनोम अध्ययन का इस्तेमाल करते हुए रोगजनक जीवाणु की नई प्रजातियों का पता लगाया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

चंडीगढ़, 26 अगस्त यहां स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सीएसआईआर-सुक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएमटीईसीएच) के साथ मिलकर उन्नत जीनोम अध्ययन का इस्तेमाल करते हुए रोगजनक जीवाणु की नई प्रजातियों का पता लगाया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

पीजीआईएमईआर के मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विकास गुप्ता और सीएसआईआर-आईएमटीईसीएच के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रभु पाटिल ने जीवाणु की एक नई प्रजाति की घोषणा की जो विशेष रूप से आईसीयू रोगियों में गंभीर संक्रमण का कारण बनता है।

कोविड-19 महामारी से पूर्व पीजीआईएमईआर में भर्ती एक रोगी में कुछ सालों पहले इस प्रजाति का पता चला था। पीजीआईएमईआर द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस प्रजाति का नाम ‘सेपीलिया’ रखा गया क्योंकि इसे सेप्सिस (रोगाणुता) का कारण बनने वाले रक्त संक्रमण से अलग किया गया था।

इसमें कहा गया कि इस जीवाणु के कारण होने वाले संक्रमण से 20-60 प्रतिशत की उच्च मृत्युदर जुड़ी है। इससे होने वाले संक्रमण में उपयुक्त एंटीबायोटिक उपचार की कमी के कारण निमोनिया और रक्त संक्रमण भी शामिल हैं।

बयान में कहा गया, “आईसीयू में मरीजों के लिये आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले एंटीबायोटिक इस जीवाणु पर कारगर नहीं होते। सबसे पहले इस जीवाणु की सही पहचान करना जरूरी है और उसके बाद प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को सही तरह की एंटीबायोटिक दी जानी चाहिए।”

इसके मुताबिक, “यह संभवत: भारत से एक जीवाणु में एक नए मानव रोगजनक प्रजाति की पहचान की पहली रिपोर्ट है। यह अध्ययन एक प्रमुख जर्नल ‘न्यू माइक्रोब्स एंड न्यू इंफेक्शंस’ में छपा है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू