देश की खबरें | विज्ञान, शिक्षा के क्षेत्र में भारत-जर्मनी साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत: एकरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा है कि विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भारत-जर्मनी साझेदारी ‘‘पहले से कहीं अधिक मजबूत’’ है तथा यह द्विपक्षीय संबंधों की आधारशिला है।

नयी दिल्ली, 20 मार्च भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा है कि विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भारत-जर्मनी साझेदारी ‘‘पहले से कहीं अधिक मजबूत’’ है तथा यह द्विपक्षीय संबंधों की आधारशिला है।

बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार जर्मनी के अग्रणी विश्वविद्यालयों के प्रमुख और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि संस्थागत साझेदारी बढ़ाने और दोनों देशों के बीच नये शैक्षणिक सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए इस महीने हैदराबाद और नयी दिल्ली का दौरा कर रहे हैं।

ये संस्थान भारतीय विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के उच्च स्तरीय दौरों तथा भारत में डीएएडी के क्षेत्रीय कार्यालय के जयंती समारोहों में शामिल होंगे।

डीएएडी - जर्मन अकादमिक एक्सचेंज सर्विस - इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।

डीएएडी क्षेत्रीय कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत-जर्मन फोरम: अनुसंधान, नवाचार और हस्तांतरण तथा डीएएडी जयंती समारोह नयी दिल्ली में जर्मन राजदूत की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

बयान में एकरमैन के हवाले से कहा गया है, ‘‘विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भारत-जर्मनी साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों के निर्माण खंडों में से एक है। जर्मनी में लगभग 50,000 भारतीय छात्र हैं, जो किसी भी देश से विदेशी छात्रों का सबसे बड़ा समूह है।’’

इसमें कहा गया है कि एक अन्य मुख्य आकर्षण पीएसजी जर्मन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी में भारत-जर्मन सहयोग परियोजना का उद्घाटन समारोह था। इसमें कहा गया है कि इन यात्राओं का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाना है, जो साझा शैक्षिक लक्ष्यों और उच्च शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू