एजेंसी न्यूज

Leh School Re-opening: लेह में 14 अक्टूबर से कक्षा नौ से 12 तक के लिए खुलेंगे स्कूल

लद्दाख के लेह जिले के अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि सभी निजी और सरकारी स्कूलों को कक्षा 9 से 12 के लिए 14 अक्टूबर से फिर से खोला जाएगा.

Leh School Re-opening: लेह में 14 अक्टूबर से कक्षा नौ से 12 तक के लिए खुलेंगे स्कूल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लेह, 10 अक्टूबर: लद्दाख (Ladakh) के लेह जिले के अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि सभी निजी और सरकारी स्कूलों को कक्षा 9 से 12 के लिए 14 अक्टूबर से फिर से खोला जाएगा.शे इलाके में एक विशेष अभियान के दौरान कई छात्रों के कोविड​​​​-19 (Covid-19) संक्रमित पाये जाने के बाद यहां 18 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे.

लेह के जिलाधिकारी श्रीकांत बालासाहेब सुसे (Shrikant Balasaheb Suse) ने आज शाम जारी एक आदेश में कहा कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आवासीय स्कूलों और छात्रावासों को 14 अक्टूबर से कक्षा 9 से 12 के लिए खोलने की अनुमति दी जाएगी.यह भी पढ़े: World's Largest National Flag in Leh: लेह में लगाया गया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, Gujarat Defence PRO ने शेयर किया वीडियो

हालांकि, सुसे ने 13 अक्टूबर तक मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय में संबंधित स्कूलों के प्रमुखों द्वारा कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया.आदेश में कहा गया है, ‘‘तब तक आवासीय विद्यालय/छात्रावास सहित सभी स्कूल बंद रहेंगे.  हालांकि, जहां तक ​​संभव हो, ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा. ’’आदेश में कहा गया है कि आवासीय स्कूलों और छात्रावासों को कुल क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).