देश की खबरें | उत्तराखंड में सोमवार से स्कूल खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में सोमवार से दसवीं और 12 वीं कक्षाओं के लिए ज्यादातर स्कूल खुल गए लेकिन छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, दो नवंबर उत्तराखंड में सोमवार से दसवीं और 12 वीं कक्षाओं के लिए ज्यादातर स्कूल खुल गए लेकिन छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही ।

हालांकि, कई प्रतिष्ठित निजी स्कूल अभी नहीं खुले हैं और माना जा रहा है कि कोविड दिशानिर्देशों के अनुसार औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे भी जल्द ही खोल दिए जाएंगे ।

यह भी पढ़े | Patanjali Sold 25 lakh Coronil kits: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने 4 महीने में बेचे 250 करोड़ रुपये की कोरोनिल दवा.

आठ महीने बाद 10 वीं और 12 वीं के लिए खुले स्कूलों में कोविड-19 से बचाव के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए गये है। स्कूलों के गेट पर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी और मास्क पहनकर न आने वाले छात्रों को मास्क दिया गया । स्कूलों की इमारतों को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया और छात्रों के बैठने की व्यवस्था में सामाजिक दूरी का पालन किया गया ।

सोमवार से न खुलने वाले कई प्रतिष्ठित निजी स्कूल संचालकों ने बताया कि दीवाली के बाद स्कूल खोल दिए जाएंगे ।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: भारतीय सेना ने इस साल घाटी में रियाज नायकू और सैफुल्ला समेत 200 आतंकियों को किया ढेर.

केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों को खोले जाने के संबंध में निर्णय लेने का जिम्मा राज्य सरकारों पर डाले जाने के बाद उत्तराखंड सरकार ने दो नवंबर से 10 वीं और 12 वीं की कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया था ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में रविवार को कहा था कि बोर्ड का इम्तहान देने वाले 10 वीं और 12 वीं के बच्चों के लिए कक्षाएं शुरू करने के बाद उसके अनुभवों के आधार पर आगे अन्य बच्चों के लिए स्कूल खोलने पर विचार होगा ।

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की 14 अक्टूबर को हुई बैठक में दसवीं और 12वीं के स्कूल दो नवंबर से खोलने का निर्णय लिया था और स्कूल प्रबंधन को कोविड महामारी के चलते जारी दिशा निर्देशों जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन जैसे सुरक्षात्मक उपायों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट