West Bengal Teacher Scam: CBI के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाला में TMC विधायक साहा को किया गिरफ्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों के मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को सोमवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कोलकाता/मुर्शिदाबाद, 17 अप्रैल: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों के मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को सोमवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: West Bengal Teacher Scam: CBI ने तृणमूल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बिवास अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया
सीबीआई अधिकारी पश्चिम बंगाल के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों से जुड़े मामले में बुरवान निर्वाचन क्षेत्र के विधायक साहा से 14 अप्रैल से पूछताछ कर रहे थे.
सूत्रों ने बताया कि साहा को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में उन्हें ले जाया गया.
सूत्रों ने बताया कि साहा को जांच एजेंसी के कोलकाता स्थित कार्यालय ले जाया जाएगा.
सीबीआई ने रविवार को छापेमारी के दौरान साहा के दो मोबाइल फोन में से एक फोन को तालाब से निकाला था. साहा ने अपने आवास पर सीबीआई के छापे के दौरान अपने मोबाइल फोन अपने आवास के समीप एक तालाब में कथित रूप से फेंक दिए थे.
साहा तृणमूल के तीसरे विधायक हैं जिन्हें इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और एक अन्य विधायक माणिक भट्टाचार्य को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. चटर्जी के पास 2014 से 2021 के बीच शिक्षा विभाग था. इसी दौरान राज्य के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूल में शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मियों की भर्ती में कथित अनियमितताएं हुई थीं. भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की और इससे जुड़े धन के कथित लेन-देन की जांच कर रहे हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

