देश की खबरें | स्कूल प्रबंधन ने कक्षा के अंदर रात में की पूजा, केरल शिक्षा विभाग ने जांच के दिये आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोझिकोड में सरकारी सहायता प्राप्त एक प्राथमिक विद्यालय की कक्षा के अंदर सोमवार रात स्कूल प्रबंधन ने पूजा का आयोजन किया। वहीं सत्तारूढ़ माकपा कार्यकर्ता बताये जा रहे कुछ लोगों सहित स्थानीय निवासियों ने उसमें व्यवधान डाला।
कोझिकोड (केरल), 14 फरवरी केरल के कोझिकोड में सरकारी सहायता प्राप्त एक प्राथमिक विद्यालय की कक्षा के अंदर सोमवार रात स्कूल प्रबंधन ने पूजा का आयोजन किया। वहीं सत्तारूढ़ माकपा कार्यकर्ता बताये जा रहे कुछ लोगों सहित स्थानीय निवासियों ने उसमें व्यवधान डाला।
पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां कुट्टीयादी के पास नेदुम्मनूर लोअर प्राइमरी स्कूल में हुई।
इस मुद्दे पर विवाद छिड़ने के बाद सामान्य शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने मंगलवार को जन निर्देश निदेशक को सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के अंदर पूजा के आयोजन की घटना के सिलसिले में तत्काल एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
पूजा का आयोजन और इसके खिलाफ प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तथा मंगलवार सुबह स्थानीय समाचार चैनलों ने भी इसका प्रसारण किया।
वीडियो में एक पुजारी को हवन कराते देखा जा सकता है। इस रस्म के आगे बढ़ने पर कुछ लोग पुजारी के इर्द-गिर्द घूमते जबकि कुछ अन्य लोग प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते दिख रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल परिसर में रात में वाहनों की मौजूदगी के बारे में पता चलने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि वहां पूजा हो रही है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने हवन कराया। उन्होंने कहा, ‘‘ प्राप्त सूचना के आधार पर, हम मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।’’
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को विद्यालय तक विरोध मार्च निकाला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

