विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पांच महीनों बाद स्कूल-कॉलेज फिर से खोले गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए लगभग पांच महीनों के अंतराल के बाद मंगलवार को चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेज फिर से खुलने शुरू हो गए।

इस्लामाबाद, 15 सितंबर पाकिस्तान में संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए लगभग पांच महीनों के अंतराल के बाद मंगलवार को चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेज फिर से खुलने शुरू हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि हाई स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 15 सितंबर को फिर से खुल गए, जबकि कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाएं 23 सितंबर से शुरू होगी और प्राथमिक विद्यालय 30 सितंबर से शुरू होंगे।

यह भी पढ़े | LAC पर तनाव बरकरार, चीन ने गलवान घाटी में 5G नेटवर्क लगाने की खबर को बताया गलत.

स्वास्थ्य संबंधित दिशानिर्देशों के अनुसार, एक कक्षा में 20 या उससे कम छात्रों को बैठाया जा सकता है। छात्रों को समूहों में विभाजित किया गया है और वे एक दिन छोड़कर स्कूल आएंगे।

शिक्षकों और छात्रों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। संस्थान प्रवेश द्वारों पर हाथ धोने की सुविधा और सेनेटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। कोरोना वायरस महामारी के बाद 16 मार्च को पाकिस्तान में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा सभी वार्षिक परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में 6 महीने बाद फिर खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान, पाक सरकार ने दिशानिर्देश किए जारी.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 404 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर सोमवार को 3,02,424 हो गयी है।

देश में छह लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है जिससे मृतक संख्या 6,389 हो गई। वहीं 563 मरीजों की हालत गंभीर हैं।

आंकडों के अनुसार 2,90,261 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड