खेल की खबरें | अंतिम टी20 के लिये दर्शकों से खचाखच भरा होगा एससीजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के खचाखच भरे स्टेडियम में खेले जाने की तैयारी है क्योंकि न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) सरकार ने सात दिसंबर से स्टेडियम पर से पाबंदियां हटा दी हैं।

सिडनी, दो दिसंबर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के खचाखच भरे स्टेडियम में खेले जाने की तैयारी है क्योंकि न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) सरकार ने सात दिसंबर से स्टेडियम पर से पाबंदियां हटा दी हैं।

पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है और आस्ट्रेलिया व भारत के बीच वनडे श्रृंखला के दौरान पाबंदियों के साथ दर्शकों की स्टेडियम में वापसी हुई (स्टेडियम में केवल 50 प्रतिशत सीटों पर ही दर्शकों को अनुमति दी गयी)।

यह भी पढ़े | PAK Vs NZ: पाक के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किये जाने पर शोएब मलिक ने कहा, चयनकर्ताओं से कोई संवाद नहीं.

हालांकि एनएसडब्ल्यू के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिक्लियान ने घोषणा की कि स्टेडियम में सात दिसंबर से पूरी क्षमता में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है।

‘द आस्ट्रेलियन’ के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार से एनएसडब्ल्यू में जीवन बहुत अलग होगा। ’’

यह भी पढ़े | दाविद मालन ने टी-20 में हासिल किए सबसे ज्यादा रेटिंग अंक.

इस कदम का मतलब है कि तीसरा और अंतिम टी20 अब खचाखच भरे स्टेडियम में खेला जा सकता है जो मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेला जायेगा।

शुरूआती टी20 मैच कैनबरा के मानुका ओवल में शुक्रवार को खेला जायेगा। इसके बाद दूसरा मैच रविवार को सिडनी में होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड