देश की खबरें | एससीबीए ने मणिपुर में वकील के घर पर हमले की निंदा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने मणिपुर में एक वकील के घर और कार्यालय में कथित तोड़फोड़ की बुधवार को निंदा की।
नयी दिल्ली, छह सितंबर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने मणिपुर में एक वकील के घर और कार्यालय में कथित तोड़फोड़ की बुधवार को निंदा की।
अपने प्रस्ताव में, एससीबीए ने उन खबरों पर ‘‘गंभीर संज्ञान’’ लिया, जिनमें मणिपुर उच्च न्यायालय में कुकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले मेतेई वकील एस. चितरंजन के आवास और कार्यालय में भीड़ द्वारा तोड़फोड़ का दावा किया गया था।
संगठन ने इस बात पर जोर दिया कि वकील किसी भी पक्ष की ओर से पेश होने के लिए स्वतंत्र हैं।
प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘एससीबीए ने उन खबरों पर गंभीरता से ध्यान दिया है, जिनमें कहा गया है कि मणिपुर में एक वकील एस. चितरंजन के घर और कार्यालय में कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई है क्योंकि वह वकील की हैसियत से अपने मुवक्किल की पैरवी कर रहे थे।’’
प्रस्ताव में घोषणा की गई कि एससीबीए चितरंजन के साथ एकजुटता से खड़ा है।
एससीबीए ने राज्य के साथ-साथ मणिपुर पुलिस से वकील को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)