जरुरी जानकारी | एसबीआई का एकल शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में सात प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ सात प्रतिशत घटकर 5,196.22 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, चार फरवरी देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ सात प्रतिशत घटकर 5,196.22 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को पिछले वित्त वर्ष में अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 5,583.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि इस दौरान उसकी कुल आय घटकर 75,980.65 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 76,797.91 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया की तीसरी तिमाही में एकीकृत आधार पर उसका शुद्ध लाभ 5.8 प्रतिशत घटकर 6,402.16 करोड़ रुपये रहा, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 6,797.25 करोड़ रुपये था।

हालांकि, इस दौरान बैंक की परिसंपत्ति (दिए गए ऋण) की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और अवरुद्ध ऋण (एनपीए) 31 दिसंबर, 2020 तक कुल अग्रिम के मुकाबले घटक 4.77 प्रतिशत पर आ गयी।एक साल पहले की समान अवधि में एनपीए 6.94 प्रतिशत थी।

मूल्य के संदर्भ में सकल एनपीए या अवरुद्ध ऋण 1,17,244.23 करोड़ रुपये था। इसी तरह शुद्ध एनपीए घटकर 1.23 प्रतिशत या 29,031.72 करोड़ रुपये रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी