जरुरी जानकारी | एसबीआई का दूसरी तिमाही में मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 19,782 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष (2024-25) की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 19,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

मुंबई, आठ नवंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष (2024-25) की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 19,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक ने 16,099 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

एसबीआई ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों की जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई-सितंबर की अवधि में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 18,331 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 14,330 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) में यह 17,035 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.12 लाख करोड़ रुपये थी।

दूसरी तिमाही में बैंक का कुल खर्च बढ़कर 99,847 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 92,752 करोड़ रुपये था।

डूबे कर्ज के लिए बैंक का प्रावधान 1,814 करोड़ रुपये से करीब दोगुना होकर 3,631 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) अनुपात 30 सितंबर को 2.13 प्रतिशत रहा, जबकि जून में यह 2.21 प्रतिशत था। उल्लेखनीय है कि सी. एस. शेट्टी को अगस्त में एसबीआई का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी