जरुरी जानकारी | एसबीआई चालू वित्त वर्ष में शेयर, बॉन्ड जारी कर जुटाएगा 45,000 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शेयर और बॉन्ड जारी कर 45,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा। इसमें से 25,000 करोड़ रुपये की राशि पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये जुटाई जाएगी। एसबीआई का क्यूआईपी बुधवार को खुल गया है।
नयी दिल्ली, 16 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शेयर और बॉन्ड जारी कर 45,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा। इसमें से 25,000 करोड़ रुपये की राशि पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये जुटाई जाएगी। एसबीआई का क्यूआईपी बुधवार को खुल गया है।
एसबीआई ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह चालू वित्त वर्ष (2025-26) के दौरान घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी करके 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा।
इसके अलावा, एसबीआई ने बुधवार को क्यूआईपी के ज़रिये संस्थागत खरीदारों को 811.05 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर शेयर बेचने की शुरुआत की। बैंक ने कहा कि वह न्यूनतम मूल्य पर पांच प्रतिशत तक की छूट दे सकता है।
बैंक क्यूआईपी के ज़रिये 25,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है।
यह न्यूनतम मूल्य बैंक के बुधवार को बंद हुए शेयर भाव 831.55 रुपये से 2.46 प्रतिशत कम है।
चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक निर्गम या निजी नियोजन के माध्यम से तीन अरब डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपये) तक की धनराशि जुटाने को एसबीआई के केंद्रीय बोर्ड ने मई में मंजूरी दी थी। इसके बाद, शेयरधारकों ने जून में इसे मंजूरी दे दी थी।
एसबीआई ने आखिरी बार 2017-18 में क्यूआईपी के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।
बीएसई पर एसबीआई का शेयर 1.81 प्रतिशत बढ़कर 831.55 रुपये पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

