जरुरी जानकारी | एसबीआई ने रूस की प्रतिबंधित संस्थाओं के साथ लेनदेन रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने यूक्रेन में हमले को लेकर पश्चिम देशों द्वारा प्रतिबंधित रूस की संस्थाओं के साथ लेनदेन बंद कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मार्च भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने यूक्रेन में हमले को लेकर पश्चिम देशों द्वारा प्रतिबंधित रूस की संस्थाओं के साथ लेनदेन बंद कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में एसबीआई ने अधिसूचना जारी की है। एसबीआई को डर है कि रूस की प्रतिबंधित संस्थाओं के साथ लेनदेन करने से कही उस पर भी पश्चिमी देश प्रतिबंध न लगा दें।

उसने कहा कि अमेरिका, यूरोपीय संघ या संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की प्रतिबंधित सूची में शामिल संस्थाओं, बैंकों, बंदरगाहों या जहाजों के साथ किसी भी तरह का कोई लेनदेन नहीं किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि प्रतिबंधित संस्थाओं को भुगतान की जाने वाली राशि बैंकिंग माध्यम के बजाय अन्य व्यवस्था के जरिए किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एसबीआई रूस के मास्को में कमर्शियल इंडो बैंक नाम से संयुक्त उद्यम संचालित करता है। इसमें केनरा बैंक 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अन्य भागीदार है।

भारतीय स्टेट बैंक ने इस मामले पर टिप्पणी को लेकर भेजे गए ई-मेल का फिलहाल जवाब नहीं दिया है।

भारत के लिये रूस रक्षा उत्पादों और उपकरणों का बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार चालू वित्त वर्ष में अबतक 9.4 अरब डॉलर रहा जबकि 2020-21 में यह 8.1 अरब डॉलर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\