जरुरी जानकारी | एसबीआई के अर्थशास्त्रियों का अनुमान, दूसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत रहेगी जीडीपी की वृद्धि दर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सुस्त पड़कर 6.5 प्रतिशत रहेगी।

मुंबई, छह नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सुस्त पड़कर 6.5 प्रतिशत रहेगी।

देश की आर्थिक वृद्धि दर और इसके धीमे होने की आशंका को लेकर चिंताओं के बीच विश्लेषकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि दर सात प्रतिशत ‘‘के करीब’’ पहुंच जाएगी।

गौरतलब है कि अप्रैल-जून अवधि में जीडीपी की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही है, जो 15 तिमाहियों में सबसे कम है।

इस कारण कई विश्लेषकों ने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अपने अनुमानों को संशोधित कर सात प्रतिशत से नीचे कर दिया।

एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने कहा, ‘‘ घरेलू अर्थव्यवस्था पर कुछ दबाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। 50 महत्वपूर्ण संकेतकों (उपभोग तथा मांग दोनों) के हमारे विश्लेषण के आधार पर दूसरी तिमाही में कृषि, उद्योग तथा सेवाओं के चुनिंदा समूहों में गिरावट की संभावना दिखती है।’’

उन्होंने कहा कि समग्र मांग में वृद्धि जारी रही, लेकिन इसकी गति पिछली तिमाहियों की तुलना में धीमी रही तथा इससे मिली-जुली तस्वीर उभर कर सामने आई।

एसबीआई ने एक ‘नोट’ में कहा कि वह आर्थिक गतिविधियों को मापने के लिए 50 संकेतकों पर नजर रखता है।

इसमें कहा गया, तेजी दिखाने वाले संकेतकों का अनुपात चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में घटकर 69 प्रतिशत हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में यह 80 प्रतिशत था। वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में यह 78 प्रतिशत था।

हालांकि, उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि एक झटके के समान है। हालांकि, ग्रामीण मांग में वृद्धि से सुधार की गति फिर से तेज हो गई है।

इसमें कहा गया है कि अक्टूबर में घरेलू स्तर पर ट्रैक्टर की बिक्री में तेजी देखी गई, जबकि घरेलू दोपहिया तथा तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस वर्ष अगस्त में ग्रामीण कृषि मजदूरी वृद्धि में भी तेजी आई।

शहरी मांग को लेकर चिंताओं पर इसने स्पष्ट किया गया है कि यह शहरी जनसांख्यिकी की बदलती रूपरेखा तथा त्वरित वाणिज्य के प्रति बढ़ती प्राथमिकताओं का संकेत हो सकता है, जिसको उचित रूप से आंका नहीं जा रहा है।

एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने अतीत में की गई नीतिगत गलतियों से बचने की वकालत भी की, जैसे कृषि ऋण माफी जिसके कारण कर्ज संस्कृति विकृत हो जाती है या न्यूनतम समर्थन मूल्य आधारित कृषि विकास, जो ‘‘ राजकोषीय रूप से अत्यधिक खर्चीला है और जिसके परिणामस्वरूप भूजल स्तर में अत्यधिक कमी आती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\