जरुरी जानकारी | एसबीआई ने सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में कटौती की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने खुदरा (दो करोड़ रुपये से कम की) सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.40 प्रतिशत तक कटौती की है। यह कटौती सभी अवधि की एफडी के लिए की गई है।

मुंबई, 28 मई देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने खुदरा (दो करोड़ रुपये से कम की) सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.40 प्रतिशत तक कटौती की है। यह कटौती सभी अवधि की एफडी के लिए की गई है।

बैंक ने थोक जमाओं (दो करोड़ रुपये और उससे अधिक) पर भी ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत तक की कमी की है।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मई में दूसरी बार सावधि जमा की ब्याज दरों में कमी की है। इससे पहले 12 मई को बैंक ने अपनी जमा दरों में कमी की थी।

नई ब्याज दरें बुधवार से प्रभावी हैं और ये सभी ताजा जमाओं और जमाओं की परिपक्वता के बाद नवीनीकरण पर लागू होंगी।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार सात से 45 दिन की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर ब्याज दर 2.90 प्रतिशत है, जो पहले 3.30 प्रतिशत थी।

इसी तरह 180 से 210 दिन के बीच की अवधि वाली जमाओं पर ब्याज दर को 4.80 प्रतिशत से घटाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया गया है।

एक साल से अधिक और दो साल से कम की अवधि की परिपक्वता वाली एफडी पर अब 5.50 प्रतिशत की जगह 5.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

वेबसाइट के मुताबिक पांच साल से 10 साल तक की अवधि की जमाओं पर ब्याज दर 5.70 प्रतिशत की जगह 5.40 प्रतिशत होगी।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी सभी अवधि की खुदरा सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में 0.4 प्रतिशत तक कटौती की गई है।

एसबीआई के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने हाल में कहा था कि वर्तमान परिदृश्य में ब्याज दरों में कटौती होगी। उन्होंने कहा था कि ब्याज दरों में कमी कर्ज लेने वालों और जमाकर्ताओं दोनों के लिए होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान