जरुरी जानकारी | एसबीआई कार्ड का शुद्ध लाभ तिगुना बढ़कर 581 करोड़ रुपये हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) का शुद्ध लाभ मार्च में खत्म तिमाही में तिगुने से भी अधिक होकर 580.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) का शुद्ध लाभ मार्च में खत्म तिमाही में तिगुने से भी अधिक होकर 580.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एसबीआई कार्ड्स ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह सूचना देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में उसे 175.42 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
जनवरी से मार्च के बीच कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,016.10 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,468.14 करोड़ रुपये थी।
एसबीआई कार्ड्स की ब्याज से प्राप्त आय भी पिछले साल के 1,082.42 करोड़ रुपये से बढ़कर समीक्षाधीन तिमाही में 1,266.10 करोड़ रुपये हो गई। शुल्क और कमीशन से प्राप्त आय भी 1,426.81 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 1,113.81 करोड़ रुपये थी।
समूचे वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान एसबीआई कार्ड्स का शुद्ध लाभ 64 फीसदी बढ़कर 1,616.14 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह 984.52 करोड़ रुपये था। इस वित्त वर्ष में उसकी कुल आय बढ़कर 11,301.52 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 9,713.58 करोड़ रुपये थी।
एसबीआई कार्ड ने कहा कि 31 मार्च 2022 तक कंपनी की सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) 2.22 फीसदी और शुद्ध एनपीए 0.78 फीसदी रही है। पिछले वर्ष यह क्रमश: 4.99 फीसदी और 1.15 फीसदी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

