जरुरी जानकारी | एसबीआई कार्ड का जून तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 627 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) का 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 627 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) का 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 627 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एसबीआई द्वारा प्रवर्तित कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 305 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में क्रेडिट कार्ड कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष (2022-23) की आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 3,263 पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसकी कुल आय 2,451 करोड़ रुपये रही थी।
परिसंपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर कंपनी की 30 जून, 2022 तक सकल गैर-निष्पादित अस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 2.24 प्रतिशत रह गईं। 30 जून, 2021 तक यह 3.91 प्रतिशत थीं।
वहीं, जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध एनपीए घटकर 0.78 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 0.88 प्रतिशत पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

