जरुरी जानकारी | एसबीआई कार्ड का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 175 करोड़ रुपये पर दो गुना, पूरे साल का मुनाफा घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई कार्ड्स एण्ड पेमेंट सविर्सिज ने सोमवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 110 प्रतिशत बढ़कर 175 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल एसबीआई कार्ड्स एण्ड पेमेंट सविर्सिज ने सोमवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 110 प्रतिशत बढ़कर 175 करोड़ रुपये रहा।
बैंक स्टेट बैंक द्वारा प्रवर्तित एसबीआई कार्ड्स का पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही 84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया था। कंपनी एसबीआई कार्ड ब्राड के तहत क्रेडिट कार्ड कारोबार करती है।
कंपनी ने बाजार सूचना में बताया है कि जनवरी-मार्च 2021 में उसने 2,309 करोड़ रुपये का कारोबार किया जो एक साल पहले इसी अवधि के दौरान 2,433 करोड़ रुपये था। इस प्रकार समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ तो बढ़ा है लेकिन कुल कारोबार कम हुआ है।
कुल कमाई भी आलोच्य तिमाही में एक साल पहले के 2,510 करोड़ रुपये से घटकर 2,468 करोड़ रुपये रही। तिमाही के दौरान कुल खर्च हालांकि कम होकर 2,234 करोड़ रुपये रहा जो कि एक साल पहले चौथी तिमाही में 2,398 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2020- 21 की यदि बात की जाये तो एसबीआई कार्ड का शुद्ध लाभ इससे पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत घटकर 985 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019- 20 में यह 1,245 करोड़ रुपये था।
संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर कंपनी की स्थिति पिछले साल के मुकाबले खराब हुई है। मार्च 2020 को जहां उसकी गैर- निष्पादित राशि (एनपीए) 2.01 प्रतिशत थी वहीं मार्च 2021 में यह बढ़कर 4.99 प्रतिशत पर पहुंच गई। इसी प्रकार शुद्ध एनपीए एक साल पहले के 0.67 प्रतिशत सेबढ़कर 1.15 प्रतिशत हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

