खेल की खबरें | सावंत . राजपूत की जोड़ी विश्व कप में कांस्य से चूकी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेजस्विनी सावंत और संजीव राजपूत आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में पांचवें स्थान पर रहे और आखिरी दिन भारत को एक भी पदक नहीं मिला ।
ओसियेक, 29 जून तेजस्विनी सावंत और संजीव राजपूत आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में पांचवें स्थान पर रहे और आखिरी दिन भारत को एक भी पदक नहीं मिला ।
सावंत और राजपूत का कुल स्कोर दूसरे क्वालीफिकेशन में 581 था । चौथे स्थान पर रही हंगरी की टीम उनसे एक अंक आगे थी जिसने कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई ।
पहले क्वालीफिकेशन से शीर्ष आठ निशानेबाज दूसरे चरण में पहुंचे हैं । भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अंजुम मुद्गिल नौवें स्थान पर रहने के कारण बाहर हो गए ।
उनके और सावंत . राजपूत के समान अंक थे लेकिन इनर 10 की गिनती में सावंत . राजपूत की जोड़ी ने बाजी मारी ।
सोमवार को राही सरनोबत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था । मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में रजत पदक जीता । महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भाकर, सरनोबत और यशस्विनी देसवाल की टीम ने कांस्य पदक जीता ।
चौधरी ने पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

