खेल की खबरें | साव विशेष प्रतिभा, लेकिन मैदान से बाहर ज्यादा अनुशासित रहने की जरूरत: जाफर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने पृथ्वी साव की तुलना वीरेंद्र सहवाग से करते हुए कहा कि मुंबई के इस युवा बल्लेबाज को मैदान से बाहर ज्यादा अनुशासित होने की जरूरत है।

मुंबई, 10 जुलाई भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने पृथ्वी साव की तुलना वीरेंद्र सहवाग से करते हुए कहा कि मुंबई के इस युवा बल्लेबाज को मैदान से बाहर ज्यादा अनुशासित होने की जरूरत है।

टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावशाली पदार्पण के बाद साव पर डोपिंग मामले में आठ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गेंद को चमकाने के लिये खोजा नया तरीका.

प्रतिबंध पूरा होने के बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट पर वापसी की और इस साल भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें अंतिम एकादश में जगह बनाने मौका मिला था।

जाफर ने पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से उनके यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उसे (साव) मैदान से बाहर ज्यादा अनुशासित होने की जरूरत है। उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की लेकिन उसे क्रिकेट के बाहर भी बहुत ज्यादा अनुशासित रहने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | बीसीसीआई को तलाशना होगा नया CEO, राहुल जौहरी का इस्तीफा हुआ मंजूर.

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जाफर ने कहा कि साव के पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता है।

इस साल घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस दिग्गज ने कहा, ‘‘ वह (साव) जिस तरह के शॉट लगाता है बिना किसी संदेह के मुझे लगता है कि वह एक विशेष खिलाड़ी हैं। अगर उसने इसे जारी रखा तो उसके पास वीरेंद्र सहवाग की क्षमता है, जो पूरी तरह से गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है।’’

जाफर के मुताबिक, साव को अपने खेल को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है क्योंकि वह विरोधी गेंदबाजों के ‘जाल में फंस’ जाते है।

जाफर ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कही ना कही उसे अपने खेल को समझने की जरूरत है। उसे थोड़ा समय लेने की जरूरत है। वह कई बार शॉर्ट पिच गेंदों पर आउट हुआ और गेंदबाजों के जाल में फंस गया। उसे इस बात को समझने की जरूरत है’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\