देश की खबरें | सत्येंद्र जैन ने 27 फरवरी को ही केजरीवाल को भेज दिया था हस्तलिखित इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन ने 27 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हस्तलिखित पत्र लिखकर दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक मार्च आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन ने 27 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हस्तलिखित पत्र लिखकर दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केजरीवाल को लिखे पत्र में जैन ने कहा कि वह उन्हें दिए गए अवसर के लिए आभारी हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘ मैं एनसीटीडी दिल्ली सरकार के मंत्री के रूप में अपना इस्तीफा देता हूं। दिल्ली के लोगों की सेवा करने का मौका पाकर, मैं बेहद आभारी हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए।’’

जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

वहीं दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दिल्ली के मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गत रविवार को गिरफ्तार किया था। सिसोदिया ने भी इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों इस्तीफे 28 फरवरी को स्वीकृति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजे गए हैं।

गौरतलब है कि जैन की गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी। हालांकि, जैन बिना किसी विभाग के सरकार में मंत्री बने रहे। सिसोदिया को जैन के विभाग सौंप दिये गये थे, जिससे उनका काम लगभग दोगुना हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन