देश की खबरें | सत्येंद्र जैन के सिर में चोट आई, मेडिकल बोर्ड गठित : अस्पताल सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के सिर में चोट लगने की वजह से खून का थक्का जम गया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। उनका यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 मई जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के सिर में चोट लगने की वजह से खून का थक्का जम गया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। उनका यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि जैन के इलाज के लिए चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। उन्हें बृहस्पतिवार को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड के सदस्यों में एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, जीबी पंत अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट और गहन देखभाल में विशेषज्ञता रखने वाले चिकित्सक शामिल हैं।

दिन में सूत्रों ने बताया था कि जैन की चिकित्सा स्थिति की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा था, “पूर्व मंत्री की हालत अब स्थिर है। चोट लगने के कारण उनके सिर में खून का थक्का जम गया है और फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। एमआरआई समेत उनकी कई जांच की गई हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।”

उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को शुक्रवार को चिकित्सा आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि एक नागरिक को अपने खर्च पर निजी अस्पताल में अपनी पसंद का इलाज कराने का अधिकार है।

जैन बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल में चक्कर आने के कारण शौचालय में गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

दिल्ली के पूर्व मंत्री को सांस लेने में दिक्कत के कारण पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया।

‘आप’ सूत्रों ने बताया था कि जैन को एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और वह ‘गंभीर रूप से बीमार’ हैं।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘जैन की चिकित्सा स्थिति की जांच की जा रही है।’’ उसने बताया कि डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार है, जब जैन को अस्पताल ले जाया गया है।

‘आप’ ने बताया कि जैन बृहस्पतिवार को चक्कर आने से तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर पड़े। इससे पहले भी वह जेल के शौचालय में गिर गए थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\