देश की खबरें | कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने रिलीज के पहले दिन कमाए 9.25 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाए की। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 जून कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाए की। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संगीत, रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता समीर विद्वांस ने किया है। समीर को 2019 मराठी ड्रामा ‘आनंदी गोपाल’ के लिए खूब वाहवाही मिली थी।

साजिद नाडियाडवाला और ‘नमाह पिक्चर्स’ द्वारा निर्मित यह फिल्म बृहस्पतिवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि 'सत्यप्रेम की कथा' ने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने और फिल्म वितरकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता की वजह से इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के मुकाबले रिलीज के पहले दिन काफी अधिक कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म में एक बार फिर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'भूल-भुलैया 2' में साथ काम किया था।

'सत्यप्रेम की कथा' में गजराज राव, सुप्रीया पाठक और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू