खेल की खबरें | सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता फ्रेंच ओपन पुरूष युगल खिताब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट का पुरूष युगल खिताब अपनी झोली में डाला।
पेरिस, 31 अक्टूबर भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट का पुरूष युगल खिताब अपनी झोली में डाला।
भारतीय जोड़ी ने रविवार रात फाइनल में लु चिंग याओ और यांग पो हान की चीनी ताइपे की जोड़ी को सीधे गेम में पराजित किया।
भारतीय जोड़ी 2019 चरण में उप विजेता रही थी। दुनिया की आठवें नंबर की इस जोड़ी ने लु और यांग की 25वीं रैंकिंग की जोड़ी को 48 मिनट में 21-13 21-19 से हराया।
भारतीय जोड़ी का इस साल स्वप्निल प्रदर्शन जारी है जिसमें उन्होंने इंडियन ओपन सुपर 500 खिताब, राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक, थॉमस कप खिताब और अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
इस जोड़ी का यह विश्व टूर पर तीसरा खिताब है। उन्होंने 2019 थाईलैंड ओपन सुपर 500 और इस साल इंडियन ओपन सुपर 500 ट्राफी जीती है।
इस तरह यह जोड़ी सुपर 750 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी भी बन गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

