देश की खबरें | सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उत्तराखंड के विकास कार्यों पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बृहस्पतिवार को यहां केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह से मुलाकात कर प्रदेश के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बृहस्पतिवार को यहां केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह से मुलाकात कर प्रदेश के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की।
पटेल से मुलाकात में महाराज ने टिबरसैंण महादेव यात्रा की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मस्जिद निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में उपेक्षा से अयोध्या के मुस्लिम नाखुश, बताई यह वजह.
महाराज ने एक बयान में कहा, ‘‘टिबरसैंण महादेव में अमरनाथ की तरह बहुत बड़े शिवलिंग की रचना होती है। यदि केन्द्र सरकार यहां के लिए यात्रा की अनुमति प्रदान करती है तो पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ उत्तराखण्ड के इस अंतिम गांव में अन्य स्थानीय लोग भी आकर बसेंगे।’’
जनरल सिंह से मुलाकात के दौरान महाराज ने ऑल वेदर रोड (सभी मौसमों में चालू रहने वाली सड़क) का मुद्दा उठाया और कहा कि चारधाम यात्रा के लिए इस कार्य को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।
महाराज ने उनसे यह अनुरोध किया कि ठंड के मौसम में सड़कों पर बर्फबारी से पर्यटकों को असुविधा न हो इसके लिए सड़कों पर जमा बर्फ की सफाई का भी उचित प्रबंध होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सिंह शीघ्र ही ऑल वेदर रोड के निरीक्षण के लिये उत्तराखंड आयेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)