एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | साथियान-मनिका की जोड़ी ने रजत जीता, शरत को कांसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने डब्ल्यूटीटी कंटेडर दोहा 2022 चैम्पियनशिप में दो पदक अपने नाम किये जिसमें अचंता शरत कमल का एकल कांस्य पदक शामिल रहा।

खेल की खबरें | साथियान-मनिका की जोड़ी ने रजत जीता, शरत को कांसा

दोहा, 24 मार्च भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने डब्ल्यूटीटी कंटेडर दोहा 2022 चैम्पियनशिप में दो पदक अपने नाम किये जिसमें अचंता शरत कमल का एकल कांस्य पदक शामिल रहा।

जी साथियान और मनिका बत्रा की मिश्रित जोड़ी ने उम्मीद के अनुरूप रजत पदक प्राप्त किया। उन्हें लिन युन जू और चेंग आई चिंग की चीनी ताइपे की शीर्ष वरीय जोड़ी से मिश्रित युगल के फाइनल में 4-11, 5-11, 3-11 से पराजय झेलनी पड़ी।

वहीं शरत कमल छठे गेम में फायदे की स्थिति के बावजूद पुरूष एकल सेमीफाइनल में चीन के युआन लिसेन से 3-4 (5-11, 11-8, 6-11, 11-7, 11-5, 10-12, 9-11) से हार गये।

दो साल में यह शरत का पहला पदक है। इस अनुभवी भारतीय ने 2020 में ओमान ओपन में स्वर्ण पदक जीता था।

शरत ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि पोडियम (कांस्य) स्थान हासिल करने में सफल रहा। मैं इस लय को अगले टूर्नामेंट में भी जारी रखूंगा। मुझे मैच छठे गेम में ही खत्म कर देना चाहिए था, पर इसमें मैं चूक गया। ’’

भारत की सातवें नंबर की मिश्रित जोड़ी को चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ फाइनल में शुरू से ही परेशानी हो रही थी। साथियान और मनिका बायें-दायें हाथ की जोड़ी की चुनौती के सामने विफल रहे जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).