खेल की खबरें | साथियान-मनिका और शरत-श्रीजा की जोड़ी मिश्रित युगल स्पर्धा में जीती,
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ज्ञानशेखरन और मनिका बत्रा तथा अनुभवी अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने गुरूवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित युगल टेबल टेनिस स्पर्धा में अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि सानिल शेट्टी और रीथ टेनिसन की जोड़ी हारकर बाहर हो गयी।
बर्मिंघम, चार अगस्त भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ज्ञानशेखरन और मनिका बत्रा तथा अनुभवी अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने गुरूवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित युगल टेबल टेनिस स्पर्धा में अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि सानिल शेट्टी और रीथ टेनिसन की जोड़ी हारकर बाहर हो गयी।
साथियान और मनिका ने राउंड 32 में सेशेल्स के क्रेया मिक और सिनोन लौरा की जोड़ी को 3-0 (11-1, 11-3, 11-1) से पराजित किया। अब शु्क्रवार को प्री क्वार्टरफाइनल में इनका सामना नाईजीरिया के ओलाजिडे ओमोटायो और अजोके ओजोमू की जोड़ी से होगा।
शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी भी राउंड 32 मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड के ओवेन कैथकार्ट और सोफी अर्ली की जोड़ी को 3-0 (11-7, 11-8, 11-9) से हराया। भारतीय जोड़ी अब मलेशिया के ची फेंग लियोंग और यिंग हो की जोड़ी से भिड़ेगी।
पर शेट्टी ओर टेनिस की भारतीय जोड़ी को राउंड 64 के मुकाबले में मलेशिया के वोंग कि शेन और टी आई जिन की जोड़ी से 6-11 10-12 13-11 11-8 8-11 से हार मिली।
शेट्टी और टेनिसन ने पहले दो गेम गंवाने के बाद वापसी की और अगले दो गेम अपने नाम कर मैच को निर्णायक गेम में ले गये।
लेकिन निर्णायक गेम में उन्हें 8-11 से पराजय मिली जिससे भारतीय जोड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

