जरुरी जानकारी | बीओआर भेदिया कारोबार मामले में सैट ने सेबी के आदेश के खिलाफ अपीलों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने पूर्ववर्ती बैंक ऑफ राजस्थान (बीओआर) में कथित भेदिया कारोबार के मामले में सात इकाइयों के भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आदेश को चुनौती देने वाली अपीलों को खारिज कर दिया है। इनमें पूर्व प्रवर्तक भी शामिल हैं। सेबी ने अपने आदेश के जरिये इन इकाइयों के प्रतिभूति बाजार में कारोबार पर रोक लगाई थी।

नयी दिल्ली, दो अगस्त प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने पूर्ववर्ती बैंक ऑफ राजस्थान (बीओआर) में कथित भेदिया कारोबार के मामले में सात इकाइयों के भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आदेश को चुनौती देने वाली अपीलों को खारिज कर दिया है। इनमें पूर्व प्रवर्तक भी शामिल हैं। सेबी ने अपने आदेश के जरिये इन इकाइयों के प्रतिभूति बाजार में कारोबार पर रोक लगाई थी।

पूर्ववर्ती बीओआर का विलय अब आईसीआईसीआई बैंक में हो चुका है।

नियामक के पूर्णकालिक सदस्य ने नवंबर, 2017 में सात इकाइयों पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार की पांच साल की रोक लगाई थी।

साथ ही इन इकाइयों को 95 लाख रुपये के अवैध लाभ को लौटाने का भी निर्देश दिया गया था।

ये सात इकाइयां हैं...रोहित प्रेमकुमार गुप्ता, संजय कुमार तायल, नवीन कुमार तायल, ज्योतिका संजय तायल, एडविक टेक्सटाइल्स और रियलप्रो प्राइवेट लि., कुलविंदर कुमार नैयर और आजम मोहम्मद अशान शेख।

इसके अलावा न्यायाधिकरण ने सेबी के न्याय अधिकारी द्वारा मई, 2020 में पारित आदेश के खिलाफ पांच इकाइयों की अपीलों को भी खारिज कर दिया है। इन आदेश के तहत इन इकाइयों पर कुल तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\